• Thu. Feb 12th, 2026

केंदुआपुल स्थित बजरंगबली मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह का आयोजन

admin's avatar

Byadmin

Feb 7, 2026

 

रिपोर्ट,अरूण कुमार सैनी

केंदुआ। केंदुआ स्थित श्री श्री बजरंगबली मंदिर में भव्य प्राण प्रतिष्ठा समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में मंदिर प्रांगण से विधि विधान पूर्वक 201ध्वज के साथ कलश शोभा यात्रा निकाला गया। जो बाजे गाजे के साथ केंदुआ मुख्य मार्ग होते हुए करकेंद गया एवं वापस मंदिर आकर स्थापित हुई।

वहीं इस दौरान सैकड़ों श्रद्धालुओं की काफिला के साथ विधि व्यवस्था कायम रखने हेतु केंदुआडीह पुलिस मुस्तैदी के साथ कड़ी निगरानी करते देखे गए। इस शोभा यात्रा में धनबाद विधायक राज सिन्हा एवं धनबाद के मेयर प्रत्यासी सह पूर्व महापौर चन्द्रशेखर

अग्रवाल शामिल हुए और कार्यक्रम को खूब सराहा इसके पश्चात रविवार को 24 घन्टे का अखण्ड हरिकीर्तन का आयोजन किया गया है। वहीं मंदिर पूजा समिति की ओर से इस अनुष्ठान में लोगों को शामिल होने की अपील की गई है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *