• Sat. Feb 14th, 2026

श्रीश्री शिव संकट मोचन हनुमान मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा सम्पन्न, भंडारे में जुटे लोग

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Feb 7, 2026
आदित्यपुर। रिवर व्यू कॉलोनी, आदित्यपुर_01 स्थित श्रीश्री शिव संकट मोचन हनुमान मंदिर में चल रहा चार दिवसीय श्रीश्री रुद्र प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ आज संपन्न हुआ.
महायज्ञ के अंतिम दिन आज हवन, पूर्णाहुति, सुन्दरकाण्ड एवं भव्य महाप्रसाद (भंडारा) का आयोजन हुआ, जिसमें काफी संख्या में लोग उपस्थित थे.
इस दौरान यजमान राकेश रंजन दंपति के साथ_साथ सैकड़ों लोगों ने आहुतियां प्रदान की. समाजसेवी नगीना सिंह ने सभी उपस्थित श्रद्धालुओं का आभार प्रकट करते हुए बताया कि सभी लोगों के सहयोग से इस महायज्ञ को पूरा किया जा सका है.
आयोजन को सफल बनाने में सतीश राय, चिंटू, टिंकू, नीरज मिश्रा, कमलेश कुमार, महावीर विद्यार्थी, कुसुम मिश्रा, बिजेंदर उपाध्याय, बबलू सिंह, देवेश कुमार, हेमंत कुमार, राकेश कुमार, सुनील कुमार वर्मा का विशेष सहयोग रहा.

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *