
Adityapur आदित्यपुर नगर निगम में होने वाले आगामी निकाय चुनाव की तैयारियों को लेकर शनिवार को मोटल मधुबन के सभागार में भाजपा की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष हरे कृष्ण प्रधान ने की।
बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव श्री अरुण सिंह ने कहा कि आदित्यपुर नगर निगम भाजपा का मजबूत गढ़ रहा है और कार्यकर्ताओं व आम जनता के सहयोग से भाजपा यहां चुनाव अवश्य जीतेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए चुनाव में जीत सुनिश्चित करने के उपायों पर विस्तार से चर्चा की।
पूर्व मुख्यमंत्री श्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि आदित्यपुर के सर्वांगीण विकास के लिए नगर निगम में भाजपा का आना जरूरी है। वहीं भाजपा झारखंड प्रदेश के महामंत्री श्री प्रदीप वर्मा ने संगठनात्मक मजबूती और आगामी चुनाव को लेकर किए जाने वाले कार्यों पर विस्तृत चर्चा की। बैठक का वृत्त भाजपा नेता शैलेन्द्र सिंह ने प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का संचालन जिलाध्यक्ष हरे कृष्ण प्रधान ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन राकेश मिश्रा ने किया। मंच पर पूर्व महापौर विनोद श्रीवास्तव, उप महापौर अमित सिंह एवं पूर्व जिलाध्यक्ष उदय सिंहदेव मौजूद रहे।
कार्यक्रम में रमेश हंसदा, गणेश कालिंदी, अभिषेक विशाल, कृष्णा प्रधान, सुनील श्रीवास्तव, ऊषा पांडे, अमितेश अमर, ललन शुक्ला, राजू सिंह, गुरजीत मेहरा, किशन प्रधान, अशोक सिंह, कुमुद रंजन, पवन, विजय सिंह, सपन मुखर्जी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
