
Adityapur : सरायकेला निर्वाचन कार्यालय में आज चुनावी सरगर्मियां तेज हो गईं। नगर निकाय चुनाव को लेकर निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा उम्मीदवारों के बीच चुनाव चिन्हों का आवंटन किया गया। इस दौरान झारखंड मुक्ति मोर्चा के युवा जिला अध्यक्ष एवं मेयर प्रत्याशी भुगलू सोरेन उर्फ डब्बा को ‘टॉर्च’ चुनाव चिन्ह आवंटित किया गया।
चुनाव चिन्ह मिलते ही समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला। इस मौके पर भुगलू सोरेन ने कहा कि ‘टॉर्च’ उनके लिए सिर्फ एक चुनाव चिन्ह नहीं, बल्कि विकास की रोशनी का प्रतीक है,जो अंधकार को दूर करती है। उन्होंने कहा कि जिस तरह रोशनी अंधेरे को खत्म करती है,
उसी तरह वे आदित्यपुर नगर निगम के हर वार्ड में विकास की रोशनी फैलाने का काम करेंगे। उन्होंने कहा ईश्वर ने मुझे टॉर्च के रूप में एक बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। जिस तरह आपातकाल, प्राकृतिक आपदा या दुर्गम रास्तों पर टॉर्च एकमात्र सहारा होती है, उसी तरह मैं आदित्यपुर नगर निगम की जनता के लिए हर मुश्किल घड़ी में मार्गदर्शक और सहायक बनकर खड़ा रहूंगा। मेयर प्रत्याशी ने जनता से अपील करते हुए कहा कि वे उन्हें भारी मतों से विजयी बनाएं।
साथ ही उन्होंने भरोसा दिलाया कि चुनाव जीतने के बाद भी जनसेवा का यह सिलसिला निरंतर जारी रहेगा। उनके अनुसार,‘टॉर्च’ आशा की किरण और कठिन समय का सच्चा साथी है,और वे हमेशा जनता के लिए समर्पित रहेंगे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
