
आदित्यपुर। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के युवा जिला अध्यक्ष एवं नगर निगम प्रत्याशी भुगलू सोरेन उर्फ डब्बा सोरेन ने मेयर पद के लिए नामांकन दाखिल किया। नामांकन के दौरान बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे। इस अवसर पर भोगलू सोरेन ने कहा कि उन्हें जनता का पूरा समर्थन मिल रहा है और उनकी जीत तय है।
उन्होंने कहा कि आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र में अब भी कई गांवों में विकास कार्य संतोषजनक नहीं हैं। विशेष रूप से पेयजल की समस्या गंभीर बनी हुई है, जिस पर प्राथमिकता के आधार पर काम करने की जरूरत है।
उन्होंने कहा कि चुनाव जीतने के बाद नगर निगम क्षेत्र के समग्र और सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। भुगलू सोरेन ने कहा, “मैं जनता का सेवक बनकर काम करूंगा। साफ-सफाई, सड़क, पेयजल, स्ट्रीट लाइट और रोजगार जैसे मुद्दों को प्राथमिकता दी जाएगी।उन्होंने विश्वास जताया कि झामुमो विकास कार्यों में परचम लहराएगी और जनता की उम्मीदों पर पूरी तरह खरी उतरेगी। इस अवसर पर भारी संख्या में उनके चाहने वाले एवं समर्थन की भारी भीड़ देखी गई।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
