• Tue. Feb 17th, 2026

आदित्यपुर में ‘युवा शक्ति दिवस’ के रूप में मना अजय सिंह का जन्मदिन, नशा मुक्त समाज का लिया संकल्प

admin's avatar

Byadmin

Jan 31, 2026

 

आदित्यपुर: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महासचिव एवं युवाओं के बीच लोकप्रिय नेता अजय सिंह का जन्मदिन 31 जनवरी को ‘युवा शक्ति दिवस’ के रूप में उत्साहपूर्वक मनाया गया।

इस अवसर पर युवाओं की भारी भीड़ उमड़ी और सभी ने एक स्वर में नशा मुक्त समाज बनाने का संकल्प लिया। अजय सिंह के नेतृत्व में आदित्यपुर से सैकड़ों युवाओं ने पहले पैदल मार्च किया, इसके बाद एक विशाल बाइक रैली निकाली गई। रैली के दौरान कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।

यह आयोजन केवल जन्मदिन का उत्सव न होकर सामाजिक जागरूकता का एक प्रभावशाली मंच बनकर उभरा। रैली को संबोधित करते हुए अजय सिंह ने कहा कि युवा किसी भी राष्ट्र की रीढ़ होते हैं। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहकर समाज की मुख्यधारा में सक्रिय भूमिका निभाएं।

उन्होंने कहा कि राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भागीदारी से ही देश प्रगति की नई ऊंचाइयों को छू सकता है। इस अवसर पर दलगत राजनीति से ऊपर उठकर विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों के नेताओं ने अजय सिंह को जन्मदिन की बधाई दी। कार्यक्रम में गणेश चौधरी (केंद्रीय सदस्य, झामुमो), शैलेन्द्र सिंह (भाजपा नेता), अरुण पाठक (शकवीर रक्तदाता), अंबुज कुमार, दिवाकर झा, सुरेश धारी, परितोष सिंह, रमाशंकर पांडे, खुर्शीद आलम, दीपक महतो समेत हजारों युवा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं और नारों के साथ अपने नेता का भव्य स्वागत किया और उनके दीर्घायु होने की कामना की।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *