
सरायकेला/चांडिल: चांडिल थाना क्षेत्र के टाटा-रांची मुख्य मार्ग (NH) स्थित विनोद बिहारी महतो चौक पर एक भीषण सड़क दुर्घटना हुई है। बिहार के आरा से ओडिशा के जगन्नाथ पुरी जा रही एक इनोवा कार (BR 01 PN 1085) अनियंत्रित होकर एक ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है।

हादसे में चालक गंभीर, 7-8 लोग बाल-बाल बचे

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कार में 7 से 8 लोग सवार थे। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। घटना में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तत्काल एम्बुलेंस के जरिए जमशेदपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। राहत की बात यह रही कि गाड़ी में सवार अन्य लोग बाल-बाल बच गए। चांडिल पुलिस ने मौके पर पहुँचकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त गाड़ी को सड़क से हटाया।
भारत सरकार लिखी गाड़ी और ‘LIC’ का कनेक्शन?
हादसे के बाद एक नया विवाद खड़ा हो गया है। दुर्घटनाग्रस्त इनोवा कार पर ‘भारत सरकार’ लिखा हुआ था। कार में सवार प्रवीण कुमार नामक व्यक्ति ने खुद को भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC), आरा का डेवलपमेंट ऑफिसर (DO) बताया। हालांकि, जब मीडिया और पुलिस ने भारत सरकार लिखी गाड़ी के व्यक्तिगत इस्तेमाल (तीर्थ यात्रा) को लेकर सवाल पूछे, तो वे संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए और अपनी पहचान बताने में हिचकिचाते नजर आए।
जांच के घेरे में ‘सरकारी’ बोर्ड का उपयोग
सवाल उठ रहा है कि क्या LIC के एक अधिकारी को भारत सरकार लिखी गाड़ी निजी यात्रा के लिए उपयोग करने की अनुमति है? या फिर किसी निजी गाड़ी पर प्रभाव जमाने के लिए ‘भारत सरकार’ का बोर्ड लगाया गया था? चांडिल पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए इसकी जांच शुरू कर दी है।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
