
सरायकेला: जिले की शैक्षणिक व्यवस्था में आमूलचूल परिवर्तन और सरकारी योजनाओं की शत-प्रतिशत पहुँच सुनिश्चित करने के लिए उपायुक्त श्री नितिश कुमार सिंह ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ मैराथन समीक्षा बैठक की। बैठक में स्पष्ट किया गया कि शिक्षा की गुणवत्ता और शिक्षकों की उपस्थिति में किसी भी तरह का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

अनुपस्थित शिक्षकों पर होगी ‘सर्जिकल स्ट्राइक’

उपायुक्त ने बिना सूचना के लगातार गायब रहने वाले शिक्षकों और कर्मियों के विरुद्ध सख्त रुख अपनाते हुए निर्देश दिया कि उनकी सूची तैयार कर निलंबन एवं बर्खास्तगी की प्रक्रिया शुरू की जाए। उन्होंने ई-विद्यावाहिनी पोर्टल पर ऑनलाइन उपस्थिति की नियमित निगरानी के भी आदेश दिए।
सावित्रीबाई फुले योजना और DBT पर फोकस
किशोरी समृद्धि योजना: जिले की सभी पात्र किशोरियों को सवित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना से जोड़ने के लिए त्वरित आवेदन प्रक्रिया पूरी करने का निर्देश दिया।
ड्रेस राशि: कक्षा 1 से 8 तक के बच्चों के लिए ड्रेस की राशि आवंटन मिलते ही सीधे DBT के माध्यम से उनके खातों में भेजने को कहा गया।
आधार और जन्म प्रमाण पत्र: शत-प्रतिशत बच्चों का आधार नामांकन और जन्म प्रमाण पत्र सुनिश्चित करने का लक्ष्य दिया गया।
जर्जर भवनों पर तत्काल कार्रवाई
राजनगर के उत्क्रमित मध्य विद्यालय, चक्रधरपुर के जर्जर भवन की सूचना मिलते ही उपायुक्त ने बच्चों को तत्काल वैकल्पिक भवन में शिफ्ट करने और नए भवन निर्माण हेतु प्रस्ताव भेजने का निर्देश दिया।
स्वास्थ्य और पोषण
विद्यालयों में रोस्टरवार स्वास्थ्य जाँच शिविर आयोजित करने और आयरन व फोलिक एसिड की गोलियों के वितरण का डेटा पोर्टल पर समय से अपलोड करने का निर्देश दिया गया।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
