
आदित्यपुर। आदित्यपुर क्षेत्र में झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड द्वारा कराए जा रहे केबल बिछाने के कार्य में भारी अनियमितता और लापरवाही का मामला सामने आया है।

इसे लेकर झारखंड चेतना मंच का एक प्रतिनिधिमंडल गुरुवार को विद्युत अभियंता-प्रबंधक से मिला और उन्हें क्षेत्र की गंभीर समस्याओं से अवगत कराया और ज्ञापन सोपा.

प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि विगत कुछ महीनों से पोल से पोल तक लगे खुले एल्यूमिनियम तार को हटाकर केबल बिछाने का कार्य किया जा रहा है। यह कार्य वोल्टाज कंपनी द्वारा कराया जा रहा है, लेकिन कार्य की गुणवत्ता बेहद खराब है।
केबल लगाने में मानकों की अनदेखी की जा रही है, जिससे आए दिन पोल के तारों और ज्वाइंटर बॉक्स में आग लगने की घटनाएं हो रही हैं। इन घटनाओं के कारण क्षेत्र के स्थानीय लोग स्वयं को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं और पूरे इलाके में भय का माहौल व्याप्त है। खासकर गर्मी के मौसम को देखते हुए स्थिति और भी गंभीर हो सकती है। झारखंड चेतना मंच ने विद्युत अभियंता-प्रबंधक से मांग की है
कि पूरे प्रकरण की जांच विभागीय पदाधिकारियों एवं लाइनमैन की मौजूदगी में कराई जाए। साथ ही कार्य में प्रयुक्त सामग्री की गुणवत्ता की जांच कर पारदर्शी और सुदृढ़ तरीके से कार्य निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। प्रतिनिधिमंडल ने यह भी कहा कि यदि जांच में घटिया अथवा अमानक सामग्री के उपयोग की पुष्टि होती है,
तो उसे अविलंब हटाकर गुणवत्तापूर्ण सामग्री से बदला जाए, ताकि भविष्य में किसी बड़ी दुर्घटना से बचा जा सके। इस इस अवसर पर सुरेश धारी, समरेंद्र तिवारी आदि उपस्थित थे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
