

संवाददाता: नरेश विश्वकर्मा निरसा (धनबाद): निरसा थाना क्षेत्र के ईसीएल (ECL) मुगमा एरिया अंतर्गत चापापुर टू कोलियरी में बीती रात एक भीषण सड़क हादसे में एक युवक की जान चली गई। सोनवाद पंचायत के कोड़ाडंगाल निवासी मिथुन कुंभकार को एक अज्ञात हाइवा ने कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है।

सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

ग्रामीणों और परिजनों का आरोप है कि ईसीएल प्रबंधन ग्रामीण सड़कों का उपयोग भारी वाहनों के परिचालन के लिए कर रहा है, लेकिन सुरक्षा मानकों की अनदेखी की जा रही है। सड़क पर न तो पर्याप्त लाइटिंग की व्यवस्था है और न ही सुरक्षा गार्ड्स तैनात किए गए हैं। इसी लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ।
15 लाख मुआवजा और नियोजन की मांग
मृतक के परिजनों ने कंपनी से 15 लाख रुपये का मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को नियोजन देने की मांग की है। ग्रामीणों ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि जब तक प्रबंधन के साथ सकारात्मक वार्ता नहीं होती और मांगें पूरी नहीं की जातीं, तब तक शव को वहां से नहीं हटाया जाएगा।
कामकाज ठप करने की चेतावनी
विरोध प्रदर्शन के कारण कोलियरी का कामकाज प्रभावित हुआ है। ग्रामीणों ने कहा है कि जब तक ठोस आश्वासन नहीं मिलता, कंपनी का परिचालन पूरी तरह ठप रहेगा। मौके पर तनाव को देखते हुए पुलिस प्रशासन की टीम स्थिति पर नजर बनाए हुए है।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
