• Tue. Feb 17th, 2026

गणतंत्र दिवस पर इंडिया की आवाज ने वार्ड 18 एवं 20 मे फहराया तिरंगा,गरीब बच्चों की शिक्षा का लिया संकल्प,अनिल पासवान

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Jan 27, 2026

आदित्यपुर। 77 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर इंडिया की आवाज संस्था जनरल सेक्रेटरी सह जिला अध्यक्ष सरायकेला से लोजपा नेता अनिल पासवान ने आदित्यपुर नगर निगम के वार्ड संख्या 18 एवं 20 में राष्ट्रीय ध्वज फहराया

इस मौके पर उन्होंने कहा कि इंडिया की आवाज संस्था गरीब एवं वंचित बच्चों को शिक्षा से जोड़ने का कार्य लगातार कर रही है।

वर्तमान में वार्ड स्तर पर शिक्षा केंद्र (जोन) बनाकर बच्चों को पढ़ाया जा रहा है और जल्द ही आदित्यपुर के हर वार्ड में गरीब बच्चों के लिए शिक्षा की व्यवस्था की जाएगी। अनिल पासवान ने बताया कि संस्था का लक्ष्य केवल आदित्यपुर तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरे झारखंड और देश के अन्य हिस्सों में भी गरीब बच्चों को शिक्षित करना है।

उन्होंने शिक्षा व्यवस्था पर चिंता जताते हुए कहा कि आज शिक्षा बिक चुकी है। सरकारी स्कूलों में पढ़ाई तो हो रही है, लेकिन व्यवस्थित शिक्षा और इंग्लिश की कमी के कारण गरीब बच्चे आगे चलकर साइंस और कॉमर्स की पढ़ाई नहीं कर पाते।

उन्होंने यह भी घोषणा की कि इंडिया की आवाज संस्था द्वारा गरीब बच्चों के लिए स्पोकन इंग्लिश क्लास भी चलाई जाएगी, जिससे बच्चों को आगे की पढ़ाई और भविष्य में बेहतर अवसर मिल सकें।

रेपोट : परमेश्वर गोराई ( बाबू)


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *