

रिपोर्ट,अरुण कुमार सैनी

केंदुआ (धनबाद) केंदुआडीह थाना क्षेत्र के आंगनबाड़ी केंद्र सह नर्सरी स्कूल खैरा में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष 77 वें गणतंत्र दिवस सेविका उमा कुमारी के नेतृत्व में हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। वहीं स्थानीय नागरिक सह बीसीसीएल कर्मी पारस चन्द्र प्रसाद के द्वारा झंडोतोलन किया गया।

जिसमे स्थानीय आसपास के दर्जनों लोग एवं स्कूल के समस्त बच्चे शामिल हुए और राष्ट्रीय गान गाते हुए फहरते तिरंगे को सलामी दी गई वहीं इस कार्यक्रम के दौरान सेविका उमा कुमारी ने अपने संबोधन में कहा कि यह गणतंत्र दिवस हमारा राष्ट्रीय त्योहार है
आज के ही दिन सन 1950 को हमारे देश का संविधान लागू हुआ था। जिसके निर्माता बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर थे। इस मौके पर मैं महात्मा गांधी, नेताजी सुभाष चन्द्र बोस,भगत सिंह,चन्द्र शेखर आजाद जैसे उन तमाम देश भक्तों को याद कर उन्हें नमन करती हूं जिन्होंने देश के लिए अपने प्राणों की आहुति दी।
आज हम तमाम भारतवासी शान से तिरंगा लहराते है और इस 26 जनवरी के त्योहार धूम धाम से मनाते है। उन्होंने तिरंगे झंडे को अपनी आन,बाण,और शान बताते हुए अपने आसपास टोला, मुहल्ला एवं संपूर्ण झारखंड वासियों को 77वें गणतंत्र दिवस की शुभकानाएं दी और कहा कि इस त्योहार को सभी लोग हर मुहल्ले में एकजुट होकर मनाएं तो और बेहतर होगा का संदेश दिया। मौके पर मुन्नी देवी, क्लेन्द्र कुमार,पारस चन्द्र प्रसाद,बद्री रविदास,नारायण पासवान,जुगल पासवान,संजीव सिंह,संजीत कुमार,इत्यादि मौजूद थे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
