• Sat. Feb 14th, 2026

कुल्टी सेल ग्रोथ वर्क्स नेताजी पार्क में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जंयती मनाई गई

admin's avatar

Byadmin

Jan 24, 2026

 

रिपोर्ट सत्येन्द्र यादव

कुल्टी : सेल ग्रोथ वर्क्स कुल्टी के मैन गेट के निकट नेताजी पाक॔ में शुक्रवार को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जंयती मनाई गई। कार्यक्रम के पूर्व सेल ग्रोथ वर्क्स कुल्टी के ईडी अनिल कुमार तथा सीजीएम एस घोष ने संयुक्त रुप से राष्ट्रीय ध्वज फहराने के बाद नेता जी को मूर्ति पर माल्यार्पण किया। वही मिहिर मडंल के नेतृत्व में एनसीसी के कैडर ने राष्ट्रीय धुन सुनाई और सुभाष चंद्र बोस को परेड के माध्यम से सलामी दी।

इस दौरान सेल ग्रोथ वर्क्स कुल्टी के ईडी अनिल कुमार ने कहा का कि आइपीएफ को नौकरी को लात मार कर चार सौ साल की गुलामी को तोड़कर नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने आजादी दिलाई। लोग 99 के चक्कर में सब कुछ भूल जा रहे हैं। 2021 में नेता जी की याद में प्रक्रम दिवस घोषित किया।

जिससे उनकी याद ताजा बनी रहे। नेता जी के बताए हुए पांच प्रतिशत शब्द भी व्यवाहारिक जीवन में आत्मसात कर ले तो बड़ा सुधार आएगा। सभी कार्य सरकार नहीं कर सकती, लोगों को आगे आना होगा, तभी देश का नवनिर्माण होगा। इस दौरान एजीएम एचआर जेड आदिल ने भी नेताजी के विचारों से लोगों को अवगत कराया।

इस दौरान सेल ग्रोथ वर्क्स के सीजीएम एस घोष, जीएम एमके भांगड़े, आएस महावार, अभिजीत बम॔न, काशीनाथ कम॔कार, अन॔व मुखर्जी, मुक्तानंद राय, विराज सिंह, अरूप मजूमदार, बिनोद सिंह, मानस मित्रा समेत कई लोग उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *