• Thu. Mar 5th, 2026

जगदंबा कोल फैक्ट्री की मालकिन पर गोलीबारी,बाल-बाल बचे मां बेटा

admin's avatar

Byadmin

Jan 22, 2026

 

नावाडीह/ बेरमो तुलसी प्रसाद

नावाडीह प्रखंड अंतर्गत ऊपरघाट के पेंक नारायणपुर थाना के पिलपिलो में जगदंबा कोल फैक्ट्री की मालकिन शिव कुमारी और उनके पुत्र डॉ शिवम् कुमार की कार मारुति सियाज नंबर-जेएच 09एटी 7328 पर अज्ञात बाइक सवार हमलावरों ने दो गोली मारी.दोनों गोली कार के पिछले हिस्से में लगते हुए आर-पार है गयी है.कार में बैठे मां एवं बेटे बाल-बाल बच गये.घटना बुधवार रात्रि लगभग ग्यारह बजे की है.

घटना के संबंध में बताया जाता है कि पेंक नारायणपुर थाना अंतर्गत रामा हरिया स्थित मां जगदंबा कोल फैक्ट्री की मालकिन शिव कुमारी अपने पुत्र डॉ शिवम् कुमार के साथ अपनी उक्त कार से फैक्ट्री से रात्रि लगभग साढ़े दस बजे के बाद निकले.पिलपिलो कटहरडीह स्थित गोदोनाला के पहले कार को दो बाइक पर सवार चार लोगों ने रुकने का इशारा किया. डॉ शिवम् द्वारा कार नहीं रोके जाने पर दोनों ओर से दो गोली चलाई गई.

डॉ शिवम् अपनी कार लेकर बोकारो थर्मल थाना पहुंचे और इंस्पेक्टर पिंकू कुमार यादव से मिल घटना की जानकारी दी.थाना प्रभारी तत्काल उन लोगों को लेकर डीवीसी हॉस्पिटल पहुंचे और उनकी जांच करवाई जहां दोनों सुरक्षित थे.घटना से दोनों काफी भयभीत हो गए हैं.

मामले की जानकारी पाकर पेंक नारायणपुर थाना प्रभारी नीतीश कुमार,कथारा ओपी प्रभारी राजेश प्रजापति,अवर निरीक्षक दीपक कुमार पासवान भी डीवीसी हॉस्पिटल पहुंचे और जानकारी ली.सूचना पाकर बेरमो एसडीपीओ बशिष्ठ नारायण सिंह भी डीवीसी हॉस्पिटल पहुंचे और सभी पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं.

 


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *