• Thu. Mar 5th, 2026

न्यू मेरीन में खड़े टेम्पो में लगी भीषण आग,टेम्पो जलकर हुई खाक

admin's avatar

Byadmin

Jan 21, 2026

 

 

रिपोर्ट,अरुण कुमार सैनी

केंदुआ। केंदुआडीह थाना अंतर्गत न्यू मेरीन कालोनी में बीती रात खड़े टेम्पो संख्या JH10 BU, 7147 में लगी भीषण आग से टेम्पो पूरी तरह जल कर खाक हो गई है। वही इस घटना को लेकर टेम्पो चालक न्यू मरीन निवासी सतीश चन्द्र पोद्दार ने बताया कि मैं

प्रायः की तरह मैं गाड़ी चलाकर रात 8,45 बजे अपने घर पहुंचा और गाड़ी खड़ा कर लॉक कर घर के अंदर चले गए और खाना खाकर आराम करने लगे की ठीक रात के 12,05 बजे हमारे एक पड़ोसी ने मुझे बताया कि तुम्हारी गाड़ी में न जाने कैसे आग लग गई है जब मैं

बाहर निकला तो देखा गाड़ी पूरी तरह से जल गई है और आग धधक रहा है। स्थानीय लोगों के सहयोग से किसी प्रकार आग बुझाया जा सका। गाड़ी झरिया निवासी श्रवण साव की है जिसे झरिया धनबाद रूट में चलाया जाता है। वहीं इस संदर्भ में केंदुआडीह पुलिस को सूचना दे दी गई है। पुलिस घटना की जांच पड़ताल कर रही है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *