• Thu. Mar 5th, 2026

अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 5000 लीटर महुआ घोल,दो भट्टी को किया गया विनष्ट

admin's avatar

Byadmin

Jan 20, 2026

 

नबीनगर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

नवीनगर प्रखंड अंतर्गत एनटीपीसी खैरा थाना पुलिस ने अवैध शराब निर्माण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए कजराइन सोन दियारा क्षेत्र में छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने मौके से करीब 5000 लीटर महुआ घोल, 02 अवैध शराब बनाने की भट्ठी एवं लगभग 02 क्विंटल गुड़ बरामद कर उसे मौके पर ही विनष्ट कर दिया।

यह छापेमारी थानाध्यक्ष परमजीत कुमार मंडल के नेतृत्व में की गई। थानाध्यक्ष ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि सोन दियारा क्षेत्र में बड़े पैमाने पर अवैध महुआ शराब का निर्माण किया जा रहा है। सूचना की पुष्टि होते ही पुलिस टीम गठित कर त्वरित कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार छापेमारी की भनक लगते ही शराब तस्कर मौके से फरार हो गए।

हालांकि पुलिस ने अवैध शराब निर्माण में प्रयुक्त सभी सामग्रियों को नष्ट कर दिया, जिससे तस्करों को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। फरार तस्करों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

थानाध्यक्ष परमजीत कुमार मंडल ने स्पष्ट कहा कि अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी रहेगा और किसी भी हाल में इस धंधे में शामिल लोगों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने आम लोगों से भी अपील की कि यदि कहीं अवैध शराब निर्माण या तस्करी की जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *