
*धनबाद :* राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वाधान में बृहस्पतिवार को सिलेक्टेड गोविंदपुर सेवा बस्ती में मकर संक्रांति उत्सव हर्षोल्लास एवं पारंपरिक वातावरण में मनाया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम की मुख्य वक्ता इस नाते विश्व हिंदू परिषद ग्रामीण जिला उपाध्यक्ष श्री सिद्धांत सौनक जी ने कहा कि संघ के कुल छः उत्सव मनाने की परंपरा है।जिनमें से मकर संक्रांति भी एक है। इसका उद्देश्य सम्यक क्रांति एवं संगठन का भाव निर्माण करना है। आज के दिन ही सूर्य दक्षिणायन से उत्तरायण की ओर प्रवेश करता है।इस त्यौहार का एक प्रमुख उद्देश्य लोगों को आपस में जोड़ना भी है ।संघ जाती,धन और सामाजिक अन्याय छुआछूत और पुरानी गलत परंपराओं को खत्म करने के प्रयास में लगी है।

गीत अमृत वचन प्रार्थना के बाद सामूहिक रूप से चिवड़ा, गुड, तिल का सभी ने एक साथ मिलकर प्रसाद ग्रहण किया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से सह विभाग कार्यवाह पंकज सिंह, रमेश राम, रामकुमार साहू,शतीस पांडे ,विकास कुमार प्रकाश राम गुप्ता, सरोज विश्वकर्मा, पिंटू दे, संजय जयसवाल, दिनेश चौहान, मुकेश बर्नवाल, केशव सेन, गुलदेव केवट,दिपक साहु, उज्जवल चक्रवर्ती, काजल चक्रवर्ती, शंभू दास, आलोक कुमार, अरविंद सिंह, अभिषेक सरन, आदि सैकड़ो की संख्या में बाल एवं तरुण स्वयंसेवक उपस्थित थे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
