• Fri. Mar 13th, 2026

JAC ने जारी किया बोर्ड परीक्षा का शेड्यूल,3 फरवरी से रोज शुरू

admin's avatar

Byadmin

Jan 16, 2026

 

 

*राँची :* झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने वर्ष 2026 की मैट्रिक और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा की डेटशीट जारी कर दी है। इसके साथ ही राज्यभर के लाखों छात्र-छात्राओं की तैयारी अब अंतिम चरण में पहुंच गई है। जैक बोर्ड के मुताबिक 10वीं (मैट्रिक) की परीक्षा 3 फरवरी से 17 फरवरी 2026 तक चलेगी। ये परीक्षायें प्रथम पाली (सुबह 9:45 से दोपहर 1:00 बजे) में होंगी। वहीं 12वीं (इंटरमीडिएट) की परीक्षायें 3 फरवरी से 23 फरवरी 2026 तक द्वितीय पाली (दोपहर 2:00 से शाम 5:15 बजे) में आयोजित की जायेंगी।

*10वीं की प्रमुख तिथियां*

3 फरवरी: आईटी/वोकेशनल

4 फरवरी: हिंदी

7 फरवरी: सामाजिक विज्ञान

9 फरवरी: विज्ञान

11 फरवरी: गणित

13 फरवरी: अंग्रेजी

*12वीं का शेड्यूल*

13 फरवरी: अंग्रेजी

16 फरवरी: पॉलिटिकल साइंस/संस्कृत

18 फरवरी: हिंदी ‘E’, इंग्लिश ‘A’

20 फरवरी: हिंदी ‘A’, इंग्लिश ‘A’, संगीत

23 फरवरी: अतिरिक्त भाषाएं (उर्दू, बांग्ला, उड़िया आदि)

*प्रैक्टिकल परीक्षा*

जैक बोर्ड के अनुसार प्रैक्टिकल परीक्षायें 24 फरवरी से 7 मार्च 2026 के बीच आयोजित होंगी। जैक अध्यक्ष डॉ. नटवा हांसदा ने कहा कि समय पर परीक्षा कार्यक्रम जारी करने का उद्देश्य छात्रों को बेहतर तैयारी का अवसर देना है। साथ ही उन्होंने अपील की कि छात्र केवल JAC की आधिकारिक वेबसाइट और स्कूल से मिली सूचना पर ही भरोसा करें।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *