
नवीनगर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

नवीनगर प्रखंड के एनटीपीसी खैरा थाना पुलिस ने अवैध शराब निर्माण एवं तस्करी के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना क्षेत्र अंतर्गत कजराईन सोन दियारा में छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने मौके से लगभग 2000 लीटर जावा महुआ घोल, एक अवैध शराब भट्ठी तथा शराब निर्माण में प्रयुक्त अन्य उपकरणों को नष्ट कर दिया। यह छापेमारी थानाध्यक्ष परमजीत कुमार मंडल के नेतृत्व में की गई। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि सोन दियारा के दुर्गम इलाके में बड़े पैमाने पर अवैध महुआ शराब का निर्माण किया जा रहा है।

सूचना के सत्यापन के बाद गठित पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नदी किनारे स्थित दियारा क्षेत्र में पहुंचकर छापेमारी अभियान चलाया। पुलिस के पहुंचते ही शराब कारोबारियों में अफरा-तफरी मच गई और वे मौके से फरार हो गए। हालांकि पुलिस ने वहां संचालित अवैध भट्ठी को ध्वस्त कर दिया और भारी मात्रा में तैयार किया गया जावा महुआ घोल तथा शराब बनाने के सभी उपकरणों को मौके पर ही नष्ट कर दिया।
थानाध्यक्ष परमजीत कुमार मंडल ने बताया कि अवैध शराब के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और इस तरह के गैरकानूनी कार्यों में संलिप्त लोगों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने आम लोगों से भी अपील की कि यदि कहीं अवैध शराब निर्माण या तस्करी की जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस को सूचित करें।पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
