• Thu. Apr 30th, 2026

सेक्टर–12 में आंगनबाड़ी कर्मचारी यूनियन ने गठित की पंचायत स्तरीय कमेटी

admin's avatar

Byadmin

Jan 12, 2026
crescent ad

 

नवीनगर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

नवीनगर आंगनबाड़ी कर्मचारी यूनियन परियोजना कमेटी नवीनगर की ओर से सेक्टर–12 अंतर्गत टंडवा एवं बसडीहा पंचायत में पंचायत स्तरीय कमेटी गठन को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक टंडवा पंचायत के मनरेगा भवन परिसर स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में संपन्न हुई, जिसमें दोनों पंचायतों की सेविकाएं,

सहायिकाएं शामिल हुए। बैठक की शुरुआत सेविकाओं द्वारा परियोजना कमेटी के पदाधिकारियों के स्वागत से हुई। इसके बाद कोषाध्यक्ष विपिन कुमार ने संगठन निर्माण की आवश्यकता, उद्देश्य एवं कार्यों पर प्रकाश डालते हुए सभी को एकजुट होने का आह्वान किया। महासचिव श्रीकांत कुमार सिंह ने सेविकाओं की मूलभूत समस्याओं की जानकारी ली और शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।

चुनाव पर्यवेक्षक सुशीला कुंवर की देखरेख में सर्वसम्मति से कमेटी का गठन किया गया। बसडीहा पंचायत में अध्यक्ष उषा कुमारी, सचिव सीमा सिंह एवं कोषाध्यक्ष मनीषा दास चुनी गईं। वहीं टंडवा पंचायत में अध्यक्ष तेरसी देवी, सचिव पार्वती देवी एवं कोषाध्यक्ष तबस्सुम प्रवीण का चयन किया गया।

उपाध्यक्ष रूपा कुमारी एवं अध्यक्ष प्रमिला कुमारी ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए संगठन को मजबूत करने और सरकारी निर्देशों के अनुरूप केंद्र संचालन पर जोर दिया। बैठक की अध्यक्षता रामजीत राम ने की तथा संचालन अरुण कुमार ने किया।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *