• Mon. Jan 12th, 2026

गरीबों के मसीहा ने बांटे 500 कंबल

Byadmin

Jan 11, 2026

 

लोयाबाद: समाजसेवी कांग्रेस नेता राम रहीम ने शनिवार को गरीबों के बीच 500 कंबल वितरित किए। कड़ाके की ठंड में गरीबों को राहत देने के लिए आयोजित इस कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष जलेश्वर महतो मुख्य रूप से शामिल हुए।

 

कंबल पाकर गरीबों ने जताई खुशी

 

कंबल पाने वाले गरीबों ने राम रहीम और उनके सहयोगियों की सराहना की। लोगों का कहना था कि इस ठंड में कई जगह कंबल बांटे गए, लेकिन राम रहीम द्वारा वितरित कंबल की गुणवत्ता बेहद बेहतर है, जिससे शीतलहरी में गरीबों को वास्तविक राहत मिलेगी।

 

समाजसेवा का अनूठा उदाहरण

 

राम रहीम ने कहा कि ठंड के इस कठिन समय में गरीब और असहाय लोगों की मदद करना हमारा नैतिक कर्तव्य है। जब तक हमारे आसपास कोई भी व्यक्ति ठंड से परेशान है, तब तक चैन से बैठना संभव नहीं है। यह सेवा कार्य आगे भी जारी रहेगा।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *