• Wed. Apr 29th, 2026

विधायक रोशन लाल चौधरी ने स्व. सीताराम साव की संदिग्ध मौत की निष्पक्ष जांच के लिए एसपी को सौंपा ज्ञापन

admin's avatar

Byadmin

Jan 10, 2026
crescent ad

 

 

संवाददाता अंतर्कथा केरेडारी बालमुकुंद

केरेडारी प्रखंड के बेंगवरी गांव निवासी स्वर्गीय सीताराम साव की 6 दिसंबर 2025 को संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में न्याय की मांग को लेकर माननीय विधायक श्री रोशन लाल चौधरी ने पुलिस अधीक्षक श्री अंजनी अंजन से मुलाकात की। विधायक ने एसपी को ज्ञापन सौंपकर मामले की निष्पक्ष एवं त्वरित जांच कराने तथा पीड़ित परिवार को शीघ्र न्याय दिलाने की अपील की।

विधायक श्री चौधरी ने कहा कि जनता की सुरक्षा और न्याय सुनिश्चित करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने उम्मीद जताई कि पुलिस प्रशासन इस गंभीर मामले में संवेदनशीलता से कार्य करेगा। पुलिस अधीक्षक श्री अंजनी अंजन ने विधायक को आश्वासन दिया कि मामले की उचित एवं शीघ्र कार्रवाई की जाएगी तथा जांच में किसी तरह की लापरवाही नहीं बरती जाएगी।

इस मुलाकात के दौरान केरेडारी मंडल अध्यक्ष श्री कर्मचारी साव, श्री भोला महतो तथा श्री खेमलाल महतो सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। पीड़ित परिवार ने विधायक के इस कदम की सराहना करते हुए कहा कि इससे उन्हें न्याय की उम्मीद जगी है। यह घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है और लोग पुलिस की सक्रियता की प्रतीक्षा कर रहे हैं।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *