
निरसा: राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA), नई दिल्ली के तत्वाधान में झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (JHALSA), रांची एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (DALSA), धनबाद द्वारा चलाए जा रहे ‘DAWN’ (ड्रग अवेयरनेस एंड वेलनेस नेविगेशन) अभियान के तहत सोमवार को निरसा प्रखंड के पलारपुर पंचायत अंतर्गत बेलडांगा गांव में विशेष जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

साइकिल रैली से दिया संदेश कार्यक्रम के दौरान अधिकार मित्र पंकज कुमार वर्मा के नेतृत्व में ग्रामीणों के साथ एक साइकिल रैली निकाली गई। ‘राइज अबव द डार्कनेस’ (RISE ABOVE THE DARKNESS) के नारे के साथ अधिकार मित्रों ने बैनर और पंपलेट के माध्यम से नशे के दुष्प्रभावों के प्रति लोगों को जागरूक किया।

विधिक सहायता और नशामुक्ति पर चर्चा अधिकार मित्र पंकज कुमार वर्मा ने ग्रामीणों को बताया कि NALSA योजना-2025 का उद्देश्य न केवल कानूनी जागरूकता फैलाना है, बल्कि मादक द्रव्यों के सेवन के पीड़ितों को सहायता प्रदान कर एक सुरक्षित और नशामुक्त भारत का निर्माण करना है। शिविर में जिला विधिक सेवा प्राधिकार, धनबाद द्वारा मिलने वाली सुविधाओं जैसे:
निशुल्क अधिवक्ता की सुविधा
लोक अदालत और नेशनल लोक अदालत
त्वरित न्याय तक पहुँच की विस्तृत जानकारी दी गई।
हेल्पलाइन नंबरों का प्रचार ग्रामीणों की सुविधा और आपातकालीन सहायता के लिए राष्ट्रीय हेल्पलाइन नंबरों का भी व्यापक प्रचार किया गया:
विधिक सहायता: 15100
नशामुक्ति सहायता: 14446
साइबर क्राइम/अन्य सहायता: 1933
इस अवसर पर मुख्य रूप से अधिकार मित्र श्याम कुमार झा, निमाई प्रमाणिक, मुखिया अपर्णा तिवारी, तपन तिवारी (वार्ड सदस्य) सहित भारी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
