• Fri. Mar 6th, 2026

प्रखंड विकास पदाधिकारी ने बरई स्कूल में किया निरीक्षण 

admin's avatar

Byadmin

Dec 20, 2025

 

नावाडीह / बेरमो तुलसी प्रसाद

 

नावाडीह प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रशांत हेंब्रम ने शनिवार को राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय बरई का औचक निरीक्षण किया। मध्य विद्यालय बरई में उन्होंने पोषाहार में खाना पकाने वाली को ठंड को देखते हुए कंबल दे कर ठंड से बचने की सलाह दिए। विद्यालय में 202 छात्र-छात्राएं में 198 की उपस्थित पायी जाने से प्रधानाध्यापक गोस्वामी सर का सराहनीय प्रयास ओर बेहतर शिक्षा के लिए तारीफ़ किए जबकि वर्ग सप्तम और आठवीं की बच्चों को परीक्षा पत्र में उतर देने ओर लिखने का सरल उपाय भी बताए जिससे बच्चों को अच्छे मार्क्स प्राप्त होगा।

मौके मैं सांसद प्रतिनिधि दीपू अग्रवाल ने मौखिक रूप से विद्यालय से दो शिक्षक का सहायक शिक्षक में चयन हो जाने से बच्चों को पठन – पाठन में दिक्कत हो रही है इसकी चर्चा प्रखण्ड विकाश पदाधिकारी प्रशांत हेंब्रम जी से किया जिसमें सर ने आश्वस्त किया कि जल्द ही इस समस्या का निदान किया जाएगा प्रखंड विकास पदाधिकारी ने कहा कि बरई के शिक्षक गोस्वामी जी का पोषाहार ओर बच्चों का अनुशासन सराहनीय है नावाडीह प्रखण्ड के हर विद्यालय के शिक्षक इसी तरह का अनुशासन बच्चों और शिक्षक में अपना पन बिना झिझक के प्रश्न पूछने का हो तो बच्चे की शिक्षा आसान होगी। विद्यालय का हर रिकार्ड विद्यालय में शत प्रतिशत सही पाया गया।

प्रखंड विकास पदाधिकारी ने कहा कि स्कूल में लग रहे फाइबर ब्लॉक से स्कूल की सुंदरता बढ़ेगी और बच्चे का गिर कर चोट लगने का समस्या भी अब दूर होगी समय का अभाव है अगला बार बच्चों का 1 घंटा पढ़ा के मार्गदर्शन दूंगा दूसरे स्कूल के शिक्षक निरीक्षण से शिक्षकों के बीच हड़कंप देखने को मिलती है परन्तु जब हर तरह से शिक्षक सही तो गोस्वामी जी के जैसा निरीक्षण में सहयोग भी मिलता है ।

मौके पे उप मुखिया जागेश्वर महतो, गावस्कर सर,नागेश्वर कुमार, नरेश सिंह,चंचला कुमारी, पूजा कुमारी,

जलेश्वर महतो, जितेंद्र महतो, उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *