
रिपोर्ट सत्येन्द्र यादव

कुल्टी : धनबाद जिला के निरसा थाना अंतर्गत एग्यारकुंड से शुक्रवार को श्रीश्याम दिवाने की निसान एंव शोभायात्रा बैंड बाजा के साथ निकाली गई। पैदल चली निसान यात्रा में शामिल श्याम प्रेमियों ने जय श्रीश्याम का नारा लगाते हुए नियामतपुर स्थित श्रीश्याम एंव दादी मंदिर में निसान अर्पण किया। निसान यात्रा निकालने के पूर्व एग्यारकुंड स्थित आशिर्वाद मैरेज हाल में निसान की विधिवत मंत्रोचारण के साथ पूजा अर्चना की गई।

जहा से पैदल चली निसान यात्रियों का चिरकुंडा के दादी मंदिर के समक्ष तीन बानधारी के मनोज शर्मा, संजय शर्मा, सुनिल हड्डा ने स्वागत किया और विश्राम के दौरान जलपान की व्यवस्था की गई। कुछ देरी विश्राम के बाद पैदल आ रही निसान यात्रा में शामिल श्रद्धालू चिरकुंडा पुल के रास्ते बैगुनिया बाजार होते हुए हनुमान चढ़ाई स्थित सेलिब्रेशन में बराकर के श्रीश्याम परिवार के सुभाष शर्मा, लाली, शंकर नेवगी, कालू चौधरी, बलदेव एंव अन्य सदस्यों ने निसान यात्रियों का स्वागत किया।
जहा शोभायात्रा में शामिल श्रीश्याम बाबा की आरती उतारी गई और निसान यात्रा में शामिल श्रीश्याम प्रेमियों का फूलों की पुंखरियों से स्वागत करने के अलावा इत्र का छिड़काव किया गया। जहा निसान यात्रा में शामिल श्रद्धालुओ को नास्ता पानी करवाया गया।
कुछ देरी विश्राम के बाद पैदल चली निसान यात्रा रानीतालाब होते हुए कुल्टी कालेज मोड़ पहुची जहा स्थानीय श्रीश्याम प्रेमियों ने जलपान की व्यवस्था की थी। जहा कुछ देरी विश्राम के बाद नियामतपुर को रवाना हुई। नियामतपुर स्थित श्रीश्याम मंदिर में निसान अर्पण किया गया। मंदिर की फैरी लेने के बाद मोरछड़ी से खाटू वाले श्याम बाबा की सेवा की गई और स्थानीय भजन मडंली के साथ भजन कीर्तन किया गया और अंत में भंडारा का आंनद लिया गया। जहा 251 निसान चढ़ाएं गए।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
