• Sat. Mar 7th, 2026

जोनिहिया में कुएं में डूबने से युवक की मौत, ग्रामीणों में हड़कंप

admin's avatar

Byadmin

Dec 19, 2025

 

दारू : दारू थाना क्षेत्र के जोनिहिया गांव में गुरुवार की रात एक दर्दनाक हादसे में 19 वर्षीय युवक की कुएं में डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान गुलाब, पिता विनोद प्रसाद के रूप में हुई है। गुलाब मूल रूप से ग्राम जिनगा का रहने वाला था, लेकिन वर्तमान में रामदेव खरिका में रह रहा था। वह अपने परिवार का इकलौता बेटा था, जिसकी मौत से पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गुलाब शुक्रवार की सुबह करीब 10 बजे तक दुकान में था। इसके बाद वह कैसे जोनिहिया स्थित कुएं के पास पहुंचा, यह स्पष्ट नहीं हो सका है। ग्रामीणों ने जब कुएं के बॉडरी पर युवक की चप्पल, मोबाइल फोन और गाड़ी की चाबी देखी तो आसपास खोजबीन करने लगे।

उसके बाद पास के कुएं में झगर और बाल्टी डालकर पानी को हिलोरा गया। लगभग एक घंटे बाद युवक की शव झगर में फसा उसके बाद उसे बाहर निकाला गया। घटना की सूचना मिलते ही दारू थाना पुलिस मौके पर पहुंचा।ग्रामीणों और पुलिस के संयुक्त प्रयास से युवक को कुएं से बाहर निकाला गया। इसके बाद दारू पुलिस ने मानवता का परिचय देते हुए अपने वाहन से युवक को तत्काल शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

बताया जा रहा है कि घटना के समय मृतक की मां लगातार अपने बेटे को फोन कर रही थीं। इसी दौरान उसका फोन उसके दोस्त ने उठाया, जिससे मां को अपने बेटे के कुएं में डूबने की जानकारी मिली। यह खबर सुनते ही मां और दादी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। घर में मातम पसरा हुआ है और आसपास के क्षेत्र का माहौल गमगीन हो गया।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *