
सरायकेला: भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विधानसभा आम निर्वाचन–2024 के दौरान निर्वाचन कार्य में प्रतिनियुक्त सहायक उप निरीक्षक (सामान्य) स्व० प्रदीप गोआला के आकस्मिक निधन के उपरांत उनके आश्रिता पत्नी प्रोतिभा गोआला को देय ₹15,00,000/- (पंद्रह लाख रुपये) की अनुग्रह अनुदान राशि आज उपायुक्त–सह–जिला निर्वाचन पदाधिकारी सरायकेला–खरसावाँ द्वारा अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में चेक के माध्यम से ससम्मान प्रदान की गई।

उपायुक्त–सह–जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी को निर्देश दिया कि निर्वाचन कार्य के दौरान घटित किसी भी आकस्मिक घटना से संबंधित प्रकरणों में भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप आवश्यक दस्तावेजों का त्वरित सत्यापन सुनिश्चित करते हुए अनुग्रह अनुदान एवं अन्य अनुमन्य लाभों का भुगतान समयबद्ध, पारदर्शी एवं संवेदनशील दृष्टिकोण के साथ किया जाए।

जिला प्रशासन द्वारा दिवंगत कर्मी के परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए यह आश्वस्त किया गया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के आलोक में अन्य अनुमन्य लाभों के संबंध में भी आवश्यक कार्रवाई नियमानुसार सुनिश्चित की जाएगी।
मौक़े पर जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी श्री सुरेन्द्र उराव, कमाडेंट सशस्त्र सीमा बल- BN67 एवं अन्य कर्मी उपस्थित रहें।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
