
बोकारो थर्मल

केंद्रीय विद्यालय बोकारो थर्मल में मंगलवार को कक्षा 11वीं के विद्यार्थियों और अभिभावकों के साथ शिक्षक अभिभावक बैठक का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम कक्षाध्यापकों एवं विषय अध्यापकों ने क्रमशः बैठक में अनुशासन, मंदग्राही विद्यार्थियों में अधिगम, क्रियाकलाप के माध्यम से अधिगम, अकादमिक उत्कृष्टता सह पाठ्यगामी क्रियाकलाप, नैतिक शिक्षा, कक्षा उपस्थिति,

अभिभावकों, शिक्षकों, विद्यालय व समाज की भूमिका पर विस्तृत व सारगर्भित संबोधन किया। इसके बाद बैठक की अध्यक्षता कर रहे विद्यालय के प्राचार्य डॉ.बलराम डे ने सभी पक्षों पर खुलकर विचार विमर्श किया। विद्यार्थियों के समुचित व सर्वांगीण विकास हेतु मार्गदर्शन प्रदान किया। अभिभावकों और शिक्षकों की भूमिका पर प्रकाश डाला। कक्षाध्यापकों ने अर्द्धवार्षिक परीक्षा परिणाम का
विश्लेषण प्रस्तुत किया एवं अकादमिक सुधार हेतु लिए गए निर्णय को लिपिबद्ध किया। बैठक में प्राचार्य डॉ.डे ने परीक्षा की तैयारी और परीक्षा के तनाव से मुक्ति से संबंधित निर्देश दिए। उन्होने अभिभावकों से अपने बच्चों से संबाद करने के लिए कहें, उन्होंने बताएं प्रत्येक माता पिता को अपने बच्चों के तकलीफ को जानकर दूर करने का प्रयास करना चाहिए एवं विद्यार्थियों को भी अपने माता पिता से वार्तालाप कर समय पर अगर कोई समस्या हो तो साझा कर समाधान कर लेना चाहिए।
कोरोना के उपरांत विद्यार्थियों में लिखने की अभ्यास में कमी आई परन्तु परीक्षा में लिखने का ही अंक मिलता हैं इसलिये विद्यार्थियों को ज़्यादा से ज्यादा लिखने की अभ्यास करना चाहिए। खुला मंच सभी के तहत बच्चों व अभिभावकों से उनके बहुमूल्य सुझाव व विचार के लिए उन्हें आमंत्रित किया गया। जिसके फलस्वरूप विद्यालय व विद्यार्थी कल्याण को दृष्टिगत रखते हुए बहुत से अभिभावकों ने विचार व्यक्त किए। बैठक का संचालन राकेश कुमार पाठक ने किया।
बैठक में कक्षा ग्यारहवीं विज्ञान एवं ग्यारहवीं वाणिज्य के कक्षा अध्यापकों के साथ साथ आनंद कुमार, अजय कुमार, गौरव कुमार, रूबी कुमारी, आशा प्रजापति, रूचि पांडेय आदि शिक्षक उपस्थित रहे। अंत में प्राचार्य डॉ.डे और शिक्षकों ने बैठक में पधारें सभी अभिभावकों का आभार व्यक्त किया एवं उन्हें आश्वासन दिया कि संपूर्ण विद्यालय परिवार उनके बच्चों के समुचित व सर्वांगीण विकास हेतु दृढ़ संकल्पित है।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
