

नवीनगर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

नवीनगर प्रखंड के नरारी कला खुर्द थाना पुलिस ने पोक्सो मामले में फरार चल रहे आरोपी अजीम खान, पिता हलीम खान, ग्राम सुगी, थाना बन्देया के खिलाफ पुलिस ने सख़्त कार्रवाई शुरू कर दी है।
आरोपी के लगातार फरार रहने के बाद थाना नरारी कला खुर्द पुलिस की टीम ने उसके घर पर न्यायालय के आदेश के तहत इश्तेहार चिपकाया। कार्रवाई के दौरान एएसआई अमरेश दास के नेतृत्व में पुलिस बल एवं सशस्त्र जवान मौके पर मौजूद रहे।
पुलिस टीम ने गांव में पहुंचकर विधि सम्मत प्रक्रिया के तहत घर एवं सार्वजनिक स्थानों पर इश्तेहार लगाया, जिससे आरोपी को न्यायालय में निर्धारित तिथि पर उपस्थित होने का निर्देश दिया गया है। मामले में नरारी कला खुर्द थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया कि आरोपी लंबे समय से फरार है और गिरफ्तारी से बचने की कोशिश कर रहा था। ऐसे में कोर्ट के आदेशानुसार यह कार्रवाई की गई।
उन्होंने कहा कि आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार करने के लिए लगातार प्रयास जारी हैं और पुलिस टीम उसकी संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। स्थानीय लोगों के बीच इस कार्रवाई को लेकर चर्चा बनी हुई है। पुलिस का कहना है कि कानून से ऊपर कोई नहीं है और फरार रहने वालों पर आगे भी इसी तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
