
धनबाद: धनबाद जिला पुलिस को एकबार फिर से बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। फर्जी आरटीओ चालान व एसबीआई रिवार्ड भेजकर करते ठगी करने वाले तीन साइबर अपराधी को पुलिस ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। मंगलवार को ग्रामीण एसपी ने समाहरणालय स्थित पुलिस सभागार में प्रेस वार्ता कर पूरी कार्रवाई की जानकारी दी।बताया कि वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर साइबर सेल की टीम ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए साइबर ठगी में शामिल तीन युवकों को रंगेहाथ गिरफ्तार किया। गुप्त सूचना के आधार पर बनाई गई विशेष टीम ने चीरागोड़ा स्थित उमाकांत कुमार के किराये के मकान में छापामारी की, जहां आरोपी सक्रिय रूप से साइबर अपराध कर रहे थे।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सचिन कुमार, महेश मंडल और बिनोद कुमार महतो के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, आरोपी फर्जी मोबाइल नंबरों से व्हाट्सऐप अकाउंट बनाते थे और लोगों को आरटीओ चलान तथा एसबीआई रिवार्ड्स के नाम पर झूठे एपीके फाइल भेजते थे। जैसे ही लोग फाइल इंस्टॉल करते, उनका मोबाइल हैक हो जाता और आरोपी बैंक खातों से रुपये उड़ा लेते थे।

छापामारी के दौरान मिले मोबाइल फोन और डिजिटल उपकरणों की जांच में संदिग्ध एपीके फाइलें, एडमिन पैनल, बैंकिंग जानकारी तथा पैसों के ट्रांसफर संबंधी पुख्ता साक्ष्य मिले हैं। पूछताछ में तीनों ने साइबर ठगी में शामिल होने की बात स्वीकार की है।
पुलिस ने बताया कि आरोपी महेश मंडल पहले भी नई दिल्ली स्पेशल सेल के कांड संख्या 258/2022 में ठगी मामले में आरोपपत्रित रह चुका है।बरामदगी 8 मोबाइल फोन,6 सिम कार्ड,2 मोटरसाइकिल हुआ।अभियान में साइबर थाना धनबाद के पु.नि. विश्वजीत ठाकुर, पु.अ.नि. विकास प्रसाद, मं.स.अ.नि. मेरी प्रफुल्लित लकड़ा व सिपाही जयनारायण पंडित शामिल थे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
