
रिपोर्ट,अरुण कुमार सैनी

केंदुआ। बीसीसीएल की पीबी एरिया के केंदुआडीह कोलियरी स्थित जीएम बंगला व 5 नंबर गैस रिसाव प्रभावितों की सुरक्षा के लिए ईगलदीप कंपनी द्वारा हिंदी भवन के समीप लगाए गए राहत शिविर में रविवार की रात 8,30 बजे एम के रमैया निर्देशक कार्मिक (बीसीसीएल) पहुंचे उन्होंने शिविर में खाना खा रहे प्रभावितों का हाल चाल जाना यहां तक कि उन्होंने स्वयं उस खाना

को चखे और लोगों को कई दिशाओं के बारे में जानकारी भी दिए तथा जाते जाते उन्होंने स्थानीय प्रबंधन को प्रभावितों की अच्छी देखरेख के कई दिशा निर्देश भी दिए।साथ मे पीबी एरिया के महाप्रबंधक जी के मेहता,परियोजना पदाधिकारी लखन लाल
बर्णवाल, कोलियरी प्रबंधक आदि शामिल थे। वहीं राहत शिविर में आए प्रभवितों ने खानपान के दौरान बताया कि इस विपति में ईगलदीप कंपनी द्वारा जो सुविधाएं तीन टाईम खानपान,चिकित्सा,ओढ़ने के कंबल, बिस्तर मुहैया की जा रही है बहुत ही अच्छी है। कहीं से कोई कमी महसूस नही हो रही है।वहीं ईगलदीप कर्मियों ने बताया कि यहां पर शनिवार से ही प्रभवितों को तीन टाईम समय पर भोजन दिया जा रहा है।
जिसमे पुरुष ,महिलाएं,बच्चे कुल मिलाकर लगभग 250 लोग प्रतिदिन भोजन ग्रहण कर रहे है और जबतक इनकी समुचित व्यवस्था नही हो जाती है तबतक गैस प्रभावितों के लिए यह राहत शिविर आगे भी जारी रहेगी।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
