• Sun. May 3rd, 2026

टीएसफोर करेगा विधायक रणविजय साहू का भव्य स्वागत, हजारीबाग की रहेगी महत्वपूर्ण भूमिका : कुंज बिहारी

admin's avatar

Byadmin

Dec 7, 2025
crescent ad

 

 

बड़कागांव। तेली साहू समाज संघर्ष समिति (टीएसफोर) झारखण्ड के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष कुंज बिहारी साव ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि समस्तीपुर जिला के मोरवा विधानसभा क्षेत्र से लगातार दुसरी बार जीत दर्ज करने वाले आरजेडी विधायक रणविजय साहू के भव्य स्वागत व अभिनंदन समारोह का आयोजन लातेहार जिला मुख्यालय के कार्निवल्स मैरेज हाॅल में 28 दिसम्बर रविवार को किया जाएगा। जिसकी अध्यक्षता टीएसफोर झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष संजय स्नेही करेंगे। उक्त मौके पर विशेष रूप से टीएसफोर के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील साहू की भी गरीमामय उपस्थिति रहेगी।

श्री साव ने यह भी बताया कि हजारीबाग जिला के टीएसफोर से जुड़े लोग भारी संख्या में लातेहार पहुंचेंगे। इसके लिए जिला संयोजक नन्दलाल साव , रणधीर साव , विजय साव , दुलारचंद प्रसाद , राजकुमार साव , आशिष कुमार साव , अवध किशोर साव , हेमलाल साव , निर्मल साव इत्यादि सभी के सामुहिक नेतृत्व में अधिक से अधिक दिल्ली साहू समाज के लोगों को जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *