• Mon. Feb 16th, 2026

एकदंत एजुकेशन ट्रस्ट में विशेष प्लेसमेंट ड्राइव सफलतापूर्वक सम्पन्न

admin's avatar

Byadmin

Nov 27, 2025

 

रामगढ़ से अविनाश कुमार की रिपोर्ट

रामगढ़, कुरुम — 26 नवम्बर 2025

मुख्यमंत्री सारथी योजना के तहत सक्षम झारखंड कौशल विकास योजना के अंतर्गत आज एकदंत एजुकेशन ट्रस्ट, कुरुम (रामगढ़) में विशेष प्लेसमेंट ड्राइव का भव्य आयोजन किया गया। इस प्लेसमेंट ड्राइव में कुल 6 प्रशिक्षण केंद्रों ने सक्रिय रूप से भाग लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्री कुलदीप सिंह (परियोजना सहायक, UNDP रामगढ़), केंद्र प्रबंधक ऋषव निशांत एवं समन्वयक शिवम सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

इस अवसर पर दो प्रमुख नियोक्ताओं — 2050 हेल्थकेयर और क्वांटम निट — ने प्रतिभागियों का चयन किया। प्लेसमेंट ड्राइव के दौरान कुल 111 अभ्यर्थियों को ऑफर लेटर प्रदान किए गए, जबकि 40 उम्मीदवारों को सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया।

इसके अतिरिक्त, एकदंत एजुकेशन ट्रस्ट की ओर से उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 3 प्रतिभागियों को सिलाई मशीन प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में प्रशिक्षण केंद्र के सभी कर्मचारी एवं स्टाफ उपस्थित रहे।

यह आयोजन युवाओं को कौशल विकास के माध्यम से रोजगार दिलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *