
पंकज ठाकुर

बड़कागांव। झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य हजारीबाग जिला अध्यक्ष संजीव कुमार बेदिया ने कहा झारखंड की मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के द्वारा आपकी सरकार आपके द्वारा का कार्यक्रम शुभारंभ किया जा रहा है। तमाम झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेतागणों से अनुरोध है कि शिविर में जाकर के स्थानीय लोगों को अधिक से अधिक लाभ दिलाने का कार्य करें। ताकि सरकार के जनकल्याणकारी योजनाओं से कोई वंचित न रहे।

बड़कागांव प्रखंड में 21 नवंबर को शुभारंभ किया जा रहा है सरकार ने निर्देश दिया है कि जिले की प्रत्येक पंचायत में कम-से-कम एक शिविर अवश्य लग सके। शिविरों का विस्तृत शेड्यूल एवं कार्य योजना उपायुक्त द्वारा तैयार की गई है। सभी तिथि एवं स्थल की जानकारी जनप्रतिनिधियों और प्रभारी मंत्री को भी उपलब्ध करा दी गई है। ताकि वे भी शिविरों में भाग ले सकें। श्री बेदिया ने कहा
शिविरों की तिथि व स्थान की जानकारी पंचायत के प्रत्येक गाँव एवं टोले तक व्यापक प्रचार-प्रसार के माध्यम से कम-से-कम एक, दो दिन पहले पहुँचाई जाएगी, ताकि अधिक से अधिक लोग इसमें भाग ले सकें।इन शिविरों में आम जनता को राज्य सरकार की सभी जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी देने के साथ-साथ निम्नलिखित योजनाओं एवं सेवाओं से संबंधित आवेदन स्वीकार किए जाएगा ।
जो इस प्रकार है जाति, आवासीय एवं आय प्रमाण पत्र,अबुआ स्वास्थ्य सुरक्षा योजना,किसान क्रेडिट कार्ड,लैम्प्स/पैक्स सदस्यता अभियान,सर्वजन पेंशन योजना,सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना,मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना,बिरसा हरित ग्राम योजना,हरा राशन कार्ड,बिरसा सिंचाई कूप संवर्द्धन योजना,गुरुजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड,झारखंड मुख्यमंत्री मइया सम्मान योजना,मुख्यमंत्री पशुधन योजना, एवं अबुआ आवास योजना का निष्पादन शिविर के द्वारा किया जाएगा।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
