
लोयाबाद-बीसीसीएल क्षेत्र सं० 5 के मोदीडीह कोलियरी मे संचालित जोगता 22/12 स्थित हिलटॉप आऊटसोसिंग कंपनी मे मंगलवार को दोपहर मे तेल टैंकर गाड़ी की बैटरी की मरम्मति कार्य के दौरान बैटरी फटने से इलेक्ट्रीशियन विभाग के मजदूर को आँख मे चोट लगने से हुए घायल । कंपनी के लोगो ने भेजा ईलाज के लिए अस्तपताल। बताया जाता है कि आज लगभग एक बजे दिन मे कंपनी के कैंप के अन्दर जब जेएच 10 ए वाई 3832 नंबर तेल टैंकर गाड़ी की बैटरी की तकनीकि खराबी आ गया था ,जो इलेक्ट्रीशियन विभाग के सनावर नामक मजदूर बैटरी का मरम्मति का कार्य कर रहा था तभी अचानक बैटरी फट गया जिससे उसका पानी और बैटरी कुछ टुकड़े आँख मे लगने से धायल हो गया जिसके कारण काफी जलन और दर्द होने लगा। वही इस घटना के बाद मजदूरो ने तत्काल मे कतरास के एक नीजि अस्तपताल ईलाज कराने के बाद घर भेज दिया गया। वही इस घटना से संबाधित कंपनी के मेन्टेशन सुपरवाईजर एवं साईड इंचार्ज सुपरवाईजर जितेन्द्र सिहं से पुछे जाने पर उन्होने बताया की घटना की जानकारी नही है। वही इससे संबंधित कंपनी प्रबंधन अंजय सिहं से फोन से पुछे जाने पर उन्होने बताया कि हमारे कंपनी मे ऐसी घटना नही घटी है इसकी जानकारी हमे नही है।

मालूम हो कि इसके पहले भी एक सप्ताह पूर्व भी बैटरी की मरम्मति कार्य के दौरान कंपनी के एक मजदूर घायल हो गये थे।जिसका ईलाज कंपनी द्वारा एक निजी अस्तपताल मे कराया गया था।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
