• Sun. Oct 26th, 2025

चांडिल में 518 संथाली विद्यार्थियों को ‘ओल चिकि’ परीक्षा के सर्टिफिकेट वितरित; नई शिक्षा नीति में भाषा के महत्व पर जोर

Byadmin

Oct 26, 2025

 

सरायकेला: आदिम डेवलपमेंट सोसायटी झारखंड और टाटा स्टील फाउंडेशन जमशेदपुर के सहयोग से संचालित ओल चिकि अध्ययन केन्द्र में सत्र 2024-25 में आयोजित वार्षिक परीक्षा के सर्टिफिकेट एवं अंक पत्र वितरण का कार्यक्रम चांडिल प्रखंड में सम्पन्न हुआ। संस्था के अध्यक्ष विदेश चंद्र सोरेन के नेतृत्व में चांडिल प्रखंड के विभिन्न अध्ययन केंद्रों के कुल 518 विद्यार्थियों को सर्टिफिकेट और अंक पत्र प्रदान किए गए।

 

चांडिल अनुमंडल क्षेत्र के प्रमुख वितरण केंद्र और विद्यार्थियों की संख्या इस प्रकार रही:

 

उच्च विद्यालय चैनपुर: 112 विद्यार्थी

 

सारना ओल इतुन आसड़ा शाहेरबेड़ा: 86 विद्यार्थी

 

उत्क्रमित मध्य विद्यालय बड़ालाखा: 85 विद्यार्थी

 

मध्य विद्यालय चिलगू चाकुलिया: 77 विद्यार्थी

 

खेरवाड़ जुमिद आखड़ा कानदरबेड़ा: 108 विद्यार्थी

 

ओल इतुन आसड़ा काशीडीह: 50 विद्यार्थी

 

संथाली भाषा के महत्व पर जोर

 

इस अवसर पर आदिम डेवलपमेंट सोसायटी झारखंड के सचिव श्री बाबु राम सोरेन ने संथाली भाषा और ओल चिकि लिपि में पढ़ाई की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि संथाली भाषा आठवीं अनुसूची में सम्मिलित है और इसे नई शिक्षा नीति 2020 में भी जगह मिली है।

 

इस मौके पर स्कूल कोऑर्डिनेटर बिजय मुर्मू, बबलू सोरेन, विष्णु सोरेन, गांव के मांझी बाबा इन्द्र टुडू, नायके बाबा, सोनाराम मुर्मू, मनोहर हांसदा, शिक्षक कोकिल सोरेन, और अभिभावक सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *