
नावाडीह / बेरमो तुलसी प्रसाद
नावाडीह प्रखंड के ऊपरघाट स्थित कंजकिरो काली मंदिर में श्री श्री 1008 मां भगवती काली प्राण प्रतिष्ठा तीन दिवसीय यज्ञ का जलयात्रा के साथ शुरू हो गया।गोमिया के पुर्व विधायक डा लम्बोदर महतो ने 551 कुंवारी कन्याओं को सर पर कलश देकर यज्ञ मंडप से रवाना किया।कलश यात्रा यज्ञ मंडप से शुरू होकर कंजकिरो बस्ती होते हुए शिशु टोला, बारी, गोवारडीह, होते हुए उत्तरवाहिनी काछो नदी पहुंच कर आचार्य टुकामनी पांडेय त्रिलोकी पांडेय व बालमुकुंद पांडेय के वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कलश जल भरा गया।

जल लेकर सभी श्रद्धालु पुनः यज्ञ मंडप में कलश स्थापित किया गया। इस दौरान माता के जयकारों से पुरा क्षेत्र गुंजायमान रहा।जगह जगह पर समाजसेवी द्वारा शरबत व फल का वितरण किया गया।कलश स्थापना के बाद मंडप में पंचांग पुजन, मंडप प्रवेश गौरी गणेश अधिवास वा जलाधिवास किया गया।

मौके पर गोमिया के पुर्व विधायक डा लम्बोदर महतो ने कहा कि यज्ञ से वातावरण शुद्ध होता है। मौके पर पुर्व जिला परिषद सदस्य टिकैत कुमार महतो, मुखिया प्रतिनिधि रामकुमार मरांडी, पूर्व मुखिया योगेन्द्र कुमार रंजन, पंसस रेवतलाल महतो, यज्ञ समिति के अध्यक्ष लालमोहन तुरी, सचिव सुरेश पटेल, कोषाध्यक्ष लालमणि महतो, गौतम महतो, प्यारेलाल महतो, प्रदीप महतो, पिंटु कुमार अग्रवाल, राजा साहब, कृष्णा कुमार महतो रामलखन महतो, सहित कई थे।
There is no ads to display, Please add some







Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
