• Fri. Oct 10th, 2025

झारखंड में बदलेगा मौसम का मिजाज, शुक्रवार को कई इलाकों में बारिश की संभावना; निम्न दबाव का क्षेत्र सक्रिय

Byadmin

Oct 9, 2025

 

रांची: झारखंड के कई इलाकों में शुक्रवार को हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने गुरुवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि दक्षिणी बांग्लादेश और आसपास के इलाकों में एक निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है, जिसके प्रभाव से राज्य के कुछ हिस्सों में बरसात हो सकती है।

पिछले 24 घंटे में धनबाद में सर्वाधिक बारिश

पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में सबसे अधिक बारिश धनबाद जिले के गोविंदपुर में 37.4 मिलीमीटर रिकॉर्ड की गई। इसके अलावा, कुमारडूंगी, महेशपुर, बहरागोड़ा, पुलिया मजगांव और गोविंदपुर सहित कई अन्य इलाकों में भी 10 से 25 मिलीमीटर तक वर्षा दर्ज की गई।

गुरुवार को रांची और आसपास के इलाकों में सुबह से ही काले घने बादल छाए रहे, जिसके कारण मौसम में ठंडक का एहसास हुआ।

 

तापमान में नहीं होगा कोई बड़ा बदलाव

मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों तक राज्य के तापमान में किसी भी तरह के बड़े परिवर्तन की संभावना से इनकार किया है।

पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में सबसे अधिक अधिकतम तापमान पाकुड़ में 35.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस लातेहार में दर्ज किया गया। प्रमुख शहरों में रांची का अधिकतम तापमान 30 डिग्री, जमशेदपुर का 32.4 डिग्री, डाल्टेनगंज का 33.6 डिग्री और चाईबासा का अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *