• Fri. May 8th, 2026

बोकारो की सबसे कम उम्र की महिला मुखिया सपना कुमारी 3 दिन से लापता होने के बाद मिलीं, 2 अक्टूबर को बिना बताए निकली थीं घर से

admin's avatar

Byadmin

Oct 5, 2025
crescent ad

 

 

बोकारो, झारखंड: बोकारो जिले के गोमिया प्रखंड की सबसे कम उम्र की महिला मुखिया सपना कुमारी के 3 दिनों तक लापता रहने के बाद मिलने की खबर है। मुखिया के अचानक गायब हो जाने से उनके परिजन और स्थानीय पुलिस सकते में थे।

 

सपना कुमारी 2 अक्टूबर को अपने घर से बिना किसी को बताए निकली थीं और 4 अक्टूबर तक घर नहीं लौटीं। उनकी गुमशुदगी के बाद 3 अक्टूबर को उनके पति ने गोमिया थाने में लिखित आवेदन देकर खोजबीन की अपील की थी।

 

युवा और चर्चित मुखिया के इस तरह लापता हो जाने से क्षेत्र में कई तरह की अटकलें लगाई जा रही थीं। हालांकि, सूत्रों के अनुसार वह मिल चुकी हैं। पुलिस ने राहत की सांस ली है, लेकिन वह इतने दिनों तक कहां थीं और किस कारण से बिना बताए घर से निकली थीं, इस संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस अब उनके लापता होने के कारणों की जांच करेगी।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *