• Fri. Sep 26th, 2025

डॉ. मनमोहन सिंह की जयंती पर कांग्रेसजनों ने याद किए उनके ऐतिहासिक निर्णय

Byadmin

Sep 26, 2025

 

जमशेदपुर से अविनाश कुमार की रिपोर्ट

जमशेदपुर, 26 सितम्बर:

पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे की अध्यक्षता में आज संगठन सृजन बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में प्रखंड पर्यवेक्षकों के साथ पंचायतवार संगठन सृजन और BLA-2 गठन की प्रगति की समीक्षा की गई।

जिला अध्यक्ष ने संगठन विस्तार की आवश्यकता पर बल देते हुए प्रखंड पर्यवेक्षकों से कहा कि वे पंचायत स्तर पर त्वरित भ्रमण कर लंबित पंचायत कमेटियों एवं BLA-2 के गठन का कार्य शीघ्र पूर्ण कर जिला कार्यालय में प्रतिवेदन जमा करें। उन्होंने कहा कि संगठन का सुदृढ़ीकरण आमजन तक पार्टी की पहुंच और उनकी समस्याओं के निराकरण के लिए अनिवार्य है।

बैठक में प्रखंड पर्यवेक्षक राकेश कुमार तिवारी, विजय यादव, सामंत कुमार, ब्रजेंद्र तिवारी सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

इसी क्रम में जिला कांग्रेस कार्यालय, तिलक पुस्तकालय में पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे ने उनके योगदान को स्मरण करते हुए कहा कि डॉ. मनमोहन सिंह ने देश को नई दिशा देने वाले ऐतिहासिक कार्य किए। उनके नेतृत्व में मनरेगा, राइट टू एजुकेशन, फूड सिक्योरिटी बिल जैसे क्रांतिकारी निर्णय हुए, जिससे आज भी करोड़ों लोग लाभान्वित हो रहे हैं। उन्हें देश के आर्थिक सुधारों का जनक भी कहा जाता है।

जयंती अवसर पर प्रदेश सचिव राकेश कुमार तिवारी, सामंत कुमार, ब्रजेंद्र तिवारी, संजय सिंह आजाद, राजीव मिश्रा, रणजीत सिंह, ऋषि मिश्रा, सुशील घोष, इरसाद हैदर, अंसार खान, रंजीत झा सहित कई कांग्रेसजन उपस्थित रहे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *