• Mon. Mar 2nd, 2026

आदित्यपुर : 7 घंटे से भी अधिक बत्ती गुल, वरीय अधिकारी का कॉल व्यस्त, आपातकालीनसेवा ठप __बुजुर्ग, बच्चों और महिलाओं का जीना हुआ बेहाल, बिजली विभाग की खुली पोल

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Sep 25, 2025

आदित्यपुर : दुर्गा पूजा के दौरान बिजली कटौती एक बड़ी समस्या बन गई है, खासकर आदित्यपुर के निर्मल नगर में जहां लगभग 7 घंटे से अधिक समय से बिजली गुल है। स्थानीय लोगों में इसको लेकर काफी नाराजगी है, जिसमें बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चे को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गर्मी से बच्चों की नींद उड़ चुकी है, वही दूसरी तरफ मच्छरों का आतंक बरकरार हैं। पूजा के दौरान बिजली विभाग द्वारा कई सारे वादे किए गए थे लेकिन सभी वादे की पोल खुल रही है।

 

बिजली विभाग द्वारा तकनीकी कर्मियों की तैनाती में कमी, आपातकालीन नंबर पर कॉल करने पर कर्मियों द्वारा जवाब नहीं मिलना, बिजली कटौती की जानकारी स्थानीय लोगों को पहले से नहीं मिलना एवं वरीय अधिकारी द्वारा फोन को व्यस्त करने जैसे मामले सामने आ रहे हैं। अगर ससमय इस समस्या का समाधान नहीं किया गया तो निर्मल नगर वासियों को अंधेरे के साए में ही जीना पड़ेगा। फिलहाल खबर लिखे जाने तक निर्मल नगर की बत्ती गुल है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *