• Wed. Mar 4th, 2026

सरायकेला : प्रेस क्लब ऑफ सरायकेला-खरसावां की आवश्यक बैठक संपन्न हुई, 12 अक्टूबर को शपथ ग्रहण की तिथि तय की गई, नवगठित कार्यकारणी में कार्यकारी अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं अन्य पदों पर नियुक्तियां की गई

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Sep 23, 2025

सरायकेला : आदित्यपुर स्थित अटल पार्क भवन में द प्रेस क्लब ऑफ सरायकेला-खरसावां की आवश्यक बैठक मंगलवार को वरिष्ठ सदस्य अरुण मांझी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस बैठक में नई कार्यकारिणी के विस्तार और शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियों पर चर्चा की गई। संरक्षक संतोष कुमार ने कमेटी के विस्तार की घोषणा की और शपथ ग्रहण समारोह के लिए 12 अक्टूबर की संभावित तिथि तय की गई।

नवगठित कार्यकारिणी में कार्यकारी अध्यक्ष सुमंगल कुंडू उर्फ केबू दा, उपाध्यक्ष सुमित सिंह , संतोष साहू, विश्वरूप पांडा और विपिन वार्ष्णेय शामिल हैं। इसके अलावा सचिव, सदस्यता प्रभारी, मीडिया प्रभारी, सोशल मीडिया प्रभारी और आईटी सेल प्रभारी के पदों पर भी नियुक्तियां की गई हैं।

बैठक में कई सदस्यों ने भाग लिया और अपने विचार व्यक्त किए। बैठक के अंत में उपाध्यक्ष और सदस्यता प्रभारी विश्वरूप पांडा ने धन्यवाद ज्ञापन किया।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *