• Thu. Mar 19th, 2026

कथारा क्षेत्र के ऑफिसर्स क्लब में रक्तदान शिविर का आयोजन

admin's avatar

Byadmin

Sep 16, 2025

 

बोकारो

सतर्कता हमारी साझा जिम्मेदारी थीम पर चल रहे। सतर्कता जागरूकता अभियान 2025 के अंतर्गत कथारा क्षेत्र के ऑफिसर्स क्लब परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

इस कार्यक्रम का उद्देश्य रक्तदान के महत्व को जन जन तक पहुँचाना। इसके माध्यम से जीवन बचाने के संदेश को प्रसारित करना तथा अधिक से अधिक लोगों को स्वैच्छिक रक्तदान के लिए प्रेरित करना है।

इस अवसर पर संजय कुमार महाप्रबंधक कथारा क्षेत्र ने अपना संदेश दिया।

“रक्तदान मानवता की सबसे बड़ी सेवा है। एक एक यूनिट रक्त कई ज़िंदगियों को बचाने की क्षमता रखता है। मैं सभी अधिकारियों, कर्मचारियों, परिवारजनों एवं समाज के प्रतिनिधियों से अपील करता हूँ कि वे आगे आकर इस पुनीत कार्य में भाग लें। यह शिविर न केवल जीवन बचाने का कार्य करेगा। बल्कि सतर्कता, जिम्मेदारी और सामाजिक सेवा के प्रति हमारी साझा प्रतिबद्धता को भी मजबूत करेगा।”

इस रक्तदान शिविर में अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ साथ समाज के प्रतिनिधि केएम मेमोरियल हॉस्पिटल एवं स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में भाग लेंगे।

सीसीएल कथारा क्षेत्र प्रबंधन सभी से अपील करता है कि इस महान अभियान को सफल बनाने में सहयोग करें और “रक्तदान करें जीवन बचाएं”संदेश को आत्मसात करें।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *