• Thu. Mar 5th, 2026

दुर्गा पूजा को लेकर शान्ति समिति की बैठक आयोजित

admin's avatar

Byadmin

Sep 16, 2025

 

नवीनगर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

नवीनगर प्रखंड के टंडवा थाना परिसर में दुर्गा पूजा को लेकर अयोजित शांति समिति की बैठक में हिदू मुस्लिम वर्ग के बुद्धिजीवी वर्ग के लोग शामिल हुए। बैठक की अध्यक्षता एस आई विनय कुमार ने किया। साथ ही साथ उन्होंने दुर्गा पूजा के संदर्भ में कुछ आवश्यक सुझाव तथा सलाह भी दी।

बैठक में पूजा के दौरान असमाजिक तत्वों पर नजर रखने का निर्णय लिया गया। साथ ही साथ सोशल मीडिया पर पैनी निगाह रखने के लिए समाज के दोनों वर्गों के लोगों ने आग्रह किया। पूजा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबद रखी जायेगी हर पंडाल में पुलिस बल की तैनाती करने का निर्णय लिया गया। सबसे पहले सभी पंडालों के अध्यक्षों सचिव के समस्याओं के बारे में जानकारी ली गई। सभी पंडालों पर समितियों के पदाधिकारियों को वॉलिंटियरों की सूची बनाकर थाने पर जमा करने को कहा गया। ताकि जरूरत पड़ने पर उनसे सूचनाओं का आदान-प्रदान किया जा सके।

एस आई विनय कुमार ने कहा कि पंडालों में किसी प्रकार के अश्लील गाने नहीं बजाई जाएंगे और ध्वनि नियंत्रण पर ध्यान देना होगा। किसी भी प्रकार के हुड़दंग मचाने वालों को कतई नहीं बक्शा जाएगा। अवांछित तत्वों पर पुलिस पैनी नजर रखेगी।

इस दौरान टंडवा पैक्स अध्यक्ष अश्विनी कुमार सौरव,टंडवा पंचायत मुखिया राम प्रसाद राम,मोहम्मद मुमताज अली,पंचायत समिति विवेक राज गुप्ता,अभय वैध,राजेश कुमार अग्रवाल सहित बैठक मे पूजा समिति समेत कई गन्यमान्य लोग मौजुद थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *