• Fri. May 8th, 2026

एनजीटी के बावजूद अवैध खनन जारी, अवैध बालू लदा एक ट्रैक्टर जब्त, चालक को जेल

admin's avatar

Byadmin

Sep 15, 2025
crescent ad

 

 

बड़कागांव। एनजीटी द्वारा 10 जून से 15 अक्तूबर तक किसी भी नदी से बालू निकासी पर रोक लगा दी गयी है। इसके बावजूद अलग-अलग इलाकों में लगातार अवैध बालू निकासी की खबरें आती रहती है। सोमवार को डाड़ी कलां थाना पुलिस ने एक अवैध बालू लदा ट्रेक्टर जब्त किया है वही ट्रेक्टर चालक को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस के इस कार्रवाई से बालू माफियाओं में दहशत है। इस दौरान डाड़ी कलां थाना क्षेत्र के चेपा खुर्द मोड़ के पास पुलिस को गश्त के दौरान अवैध बालू लदा एक ट्रैक्टर व चालक को पकड़ने में सफलता मिली।

ट्रैक्टर चालक बड़कागांव थाना क्षेत्र के पंकरी बरवाडीह निवासी टूकन कुमार साव के विरुद्ध कांड संख्या 224/25 दर्ज कर पुलिस ने न्यायिक हिरासत में हज़ारीबाग जेल भेज दिया। एनजीटी के बावजूद अवैध खनन नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) द्वारा अवैध बालू खनन पर रोक लगाने के बावजूद भी क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में इसका अवैध व्यापार जारी है। बताया जाता है की क्षेत्र में लगातार अवैध तरीके से बालू का खनन कर ऊंचे दाम पर बेचे जा रहे है। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अवैध बालू लदे ट्रैक्टर सहित चालक को गिरफ्तार किया।

डाड़ी कलां थाना प्रभारी सागेन मुरमू ने बताया कि सोमवार सुबह गश्ती के दौरान अवैध बालू लदा ट्रेक्टर दिखा पुलिस को देखकर ट्रेक्टर चालक भागने का प्रयास किया परंतु पुलिस ने उसे खदेड़कर पकड़ लिया जिसके बाद यह कार्रवाई की गई। थाना प्रभारी सागेन मुरमू ने कहा कि अवैध कारोबार के खिलाफ यह कार्रवाई जारी रहेगी।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *