• Thu. Mar 5th, 2026

नवीनगर महाविधालय के छात्र ने ऑल इंडिया थल सैनिक कैम्प में मचाया धमाल

admin's avatar

Byadmin

Sep 13, 2025

 

नवीनगर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

नवीनगर अनुग्रह नारायण स्मारक महाविधालय के छात्र कैडेट अमेन्द्र कुमार ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। दिल्ली में आयोजित ऑल इंडिया थल सैनिक कैम्प में अमेन्द्र कुमार ने फायरिंग प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए बिहार एवं झारखंड ग्रुप को पूरे भारत में दूसरा स्थान दिलाया।महाविद्यालय व क्षेत्र के लिए यह गौरव की बात है कि उनके छात्र ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कैडेट अमेन्द्र कुमार पिता बलराम मेहता एवं माँ शांति देवी नवीनगर प्रखंड के टंडवा थाना क्षेत्र के कजाकपुर गांव के निवासी हैं।

कैडेट अमरेंद्र कुमार की सफलता पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. दिनेश प्रसाद सिन्हा ने बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना किया और महाविद्यालय की ओर से पुरस्कार देने की घोषणा किया है। वहीं महाविद्यालय के एन सी सी प्रभारी लेफ्टिनेंट अक्षय जैन ने बताया कि ऑल इंडिया थल सैनिक कैम्प एक राष्ट्रीय स्तर का सबसे महत्वपूर्ण कैम्प होता है । उन्होंने कहा कि कैडेट अमेन्द्र कुमार का चयन और प्रदर्शन महाविद्यालय के लिए गौरव की बात है। उन्होंने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी वे अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते रहेंगे।

कैडेट अमेन्द्र कुमार की तैयारी 13 बिहार बटालियन औरंगाबाद के कमान अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल प्रदीप कुमार तक्षक के निर्देशन में कराई गई थी। जिसमें बेहतरीन प्रदर्शन किया और महाविद्यालय का नाम रोशन किया। कैडेट अम्रेन्द्र कुमार ने सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों व एनसीसी पदाधिकारी को दिया है।

महविधालय के प्राचार्य सहित सभी शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मियों ने कैडेट को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए इनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *