
नवीनगर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

नवीनगर प्रखंड के नरारी कला खुर्द थाना क्षेत्र के कुडवा गांव में एक दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें गाय चराने गए 12 वर्षीय किशोर कि पैर फिसलने से आहर में डूबने से मौत हो गई। घटना से पूरे गांव में शोक की लहर है, वहीं परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक की पहचान नरारी कला खुर्द थाना क्षेत्र के कुडवा गांव निवासी पंकज कुमार पिता अजय राम के रुप में की गयी है।

प्राप्त जानकारी अनुसार पंकज अपनी रोजाना की तरह गाय चराने के लिए घर से निकला था। गांव से कुछ दूरी पर आहर के पास जानवर चराते समय वह आहर के किनारे पर चल रहा था। अचानक उसका पैर फिसल गया और वह आहर में गिर गया। जिसमें वह डूबने लगा। पंकज के साथ जानवर चरा रहे अन्य बच्चों के शोर मचाने पर आसपास के खेतों में काम कर रहे ग्रामीण मौके पर पहुंचे। उन्होंने आहर में उतरकर किशोर की तलाश शुरू की।
कुछ देर की मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने आहर से उसे बाहर निकाला और तुरंत उपचार के लिए ले गए। अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद किशोर को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। मामले में नरारी कला खुर्द थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया कि गाय चराने के क्रम में पैर फिसलने से आहर में डूबने से एक 12 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
