• Thu. Mar 5th, 2026

अवैध बालू लदा एक ट्रैक्टर जप्त,चालक गिरफ्तार

admin's avatar

Byadmin

Sep 13, 2025

 

नवीनगर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

नवीनगर मे अवैध बालू खनन के खिलाफ खनन विभाग व पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है, लेकिन फिर अवैध खनन रूकने का नाम नहीं ले रहा है। धड़ल्ले से क्षेत्र में अवैध बालू खनन का खेल जारी है। इसी क्रम में पुलिस ने छापेमारी कर एक बालू लदे ट्रैक्टर को जब्त किया है।

वही मौके से चालक को गिरफ्तार किया गया है। घटना नवीनगर प्रखंड के टंडवा थाना क्षेत्र की है। यह कार्रवाई एस आई संजय कुमार यादव समेत सशस्त्र पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से की गई। पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि अवैध तरीके से बालू खनन कर ट्रैक्टर से ले जाया जा रहा है।

सूचना के फौरन बाद अधिकारी छापेमारी करते हुए गिरधर वीघा उक्त गांव के समीप पहुंचे। जहां से अवैध बालू लदे ट्रैक्टर को जब्त कर लिया गया। वही मौके चालक झारखण्ड के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के सबानो गांव निवासी नकुल राम को गिरफ्तार किया गया है

।मामले में टंडवा थानाध्यक्ष के प्रभार में रहे एस आई संजय कुमार यादव ने बताया कि 10 सी एफ टी अबैध बालू लदा ट्रैक्टर को जप्त कर थाना लाया गया है। वही मौके से टैक्टर चालक झारखण्ड के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के सबानो गांव निवासी नकुल राम को गिरफ्तार किया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही हैं।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *