
नवीनगर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

नवीनगर प्रखंड के टंडवा थाना क्षेत्र अंतर्गत टंडवा मे पत्रकार अविनाश कुमार के निजी आवास पर कुटुम्बा विधानसभा विधायक राजेश राम की धूमधाम से जन्मदिन मनाया गया।

इस दौरान केक काट कर विधायक की दीर्घायु जीवन की कामना की गई। विधायक राजेश राम का जन्मदिवस समर्थकों ने खास और यादगार बनाया। समारोह में समर्थक, शुभचिंतक और क्षेत्रवासी बड़ी संख्या में पहुंचे।इस दौरान मौके पर उपस्थित लोगों ने उन्हें लंबी उम्र की शुभकामना दी और कहा कि विधायक के नेतृत्व में क्षेत्र में चहुमुखी विकास हुआ है।
जन समस्याओं पर भी बेहतर कार्य किया गया है।इस दौरान मौके पर पत्रकार अविनाश कुमार, टंडवा पंचायत के वर्तमान मुखिया राम प्रसाद राम, कांग्रेस प्रवक्ता रमाकांत पांडेय, कार्यकर्ता अखिलेश कुमार, कार्यकर्ता हरेंद्र कुमार, जितेंद्र चौधरी, शत्रुघ्न राम समेत कई अन्य लोग मौजूद थे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
