• Fri. Mar 20th, 2026

मुख्यमंत्री उत्क्रमित बालिका विद्यालय, हजारीबाग में शिक्षक-अभिभावक बैठक का विधिवत उद्घाटन

admin's avatar

Byadmin

Sep 12, 2025

 

हजारीबाग विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रदीप प्रसाद ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री उत्क्रमित बालिका विद्यालय, हजारीबाग में आयोजित शिक्षक-अभिभावक बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। विधायक ने कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया और उपस्थित शिक्षकगण, अभिभावक तथा छात्राओं को संबोधित किया।

 

अपने संबोधन में विधायक प्रदीप प्रसाद ने कहा कि शिक्षा केवल पुस्तकों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह समाज निर्माण और व्यक्तित्व विकास की सबसे बड़ी आधारशिला है। बच्चों के सर्वांगीण विकास में तीन स्तंभ—शिक्षक, अभिभावक और समाज—की अहम भूमिका है। जब ये तीनों मिलकर कार्य करेंगे, तभी बच्चे न केवल शिक्षित होंगे, बल्कि संस्कारित और जिम्मेदार नागरिक भी बनेंगे।

 

उन्होंने अभिभावकों से आह्वान किया कि वे केवल बच्चों के परिणामों पर ध्यान न दें, बल्कि उनकी मेहनत, प्रयास और सीखने की प्रक्रिया को भी समझें और प्रोत्साहित करें। वहीं, शिक्षकों से अपेक्षा की कि वे विद्यार्थियों को केवल अच्छे अंक दिलाने तक सीमित न रखें, बल्कि उन्हें अच्छे इंसान बनाने के लिए शिक्षा दें।

 

विधायक ने कहा कि हमारी जिम्मेदारी है कि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे। गुणवत्तापूर्ण शिक्षा हर बच्चे तक पहुँचे, इसके लिए हम सब मिलकर कार्य कर रहे हैं।

 

कार्यक्रम के अंत में विधायक प्रदीप प्रसाद ने विद्यालय परिवार और सभी आयोजकों को इस सार्थक पहल के लिए धन्यवाद दिया और विश्वास जताया कि इस बैठक से शिक्षा के प्रति जागरूकता और भी बढ़ेगी तथा छात्राएँ भविष्य में नए कीर्तिमान स्थापित करेंगी।

 

बैठक में जिला शिक्षा पदाधिकारी प्रवीण रंजन , विद्यालय प्राचार्या , शिक्षाविद अशोक कुमार , शिक्षकगण, अभिभावक एवं सैकड़ों की संख्या में छात्राएँ उपस्थित रहीं।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *